“सीएम धामी ने कहा कि इस कानून के जरिए दंगाइयों से सरकारी और प्राइवेट संपत्ति को नुकसान की भरपाई होगी..

देहरादून : उत्तराखंड में दंगों और आंदोलनों पर सख्त कानून लागू किया गया है। इस कानून के दौरान हड़ताल, दंगों, बंद और आंदोलनों में सरकारी के साथ-साथ निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली की जाएगी। उत्तराखंड लोक और निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। राज्य सरकार ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया कानून लागू किया है।

सीएम धामी ने इस कानून को राज्य की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी जरुरी बताया है। ये भी सुनिश्चित किया जाएगा कि देवभूमि की शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि भविष्य में कोई ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले सोचे और अंजाम ना दे।

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड लोक और प्राइवेट संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश कानून 2024 को मंजूरी मिलने के बाद राज्यपाल का भी अभिवादन दिया है।

उन्होंने राज्यपाल का आभार किया और धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस कानून के जरिए दंगाइयों से सरकारी और प्राइवेट संपत्ति को नुकसान की भरपाई होगी। दंगा रोकने में लगे सरकारी अमले और अन्य खर्चों की भरपाई भी होगी।


राज्य के मुख्यमंत्री का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था और राज्य के मूल स्वरुप के साथ छेड़छाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं दिया गया है। जो ऐसा करेगा उससे कानून का सख्ती के साथ पालन करवाया जाएगा। सरकारी और प्राइवेट संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर मुआवजा वसूलने के लिए भी आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।

Share this

Comments are closed.

You cannot copy content of this page

Javascript not detected. Javascript required for this site to function. Please enable it in your browser settings and refresh this page.

Exit mobile version