Sunita Williams Returns on Earth: भारत की बेटी धरती पर लौट आई, सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद यानी 286 दिन बाद अंतरिक्ष से धरती पर वापस लौट आई हैं। भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे एक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में लैंड किया। इस लैंडिंग के साथ ही एक ऐतिहासिक मिशन की समाप्ति हुई जो शुरु तो केवल 8 दिनों के लिए किया गया था लेकिन जिसे पूरा होना में 9 महीने का वक्त लग गया।

https://twitter.com/ANI/status/1902132963762172410?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1902132963762172410%7Ctwgr%5Eb6c304ab7c4198e29058aa534a7636e9e8f8da1c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-25050153572906106391.ampproject.net%2F2502032353000%2Fframe.html

फ्लोरिडा के तट पर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन की लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स की पहली झलक कैमरे पर कैद हुई। सारे भारतीय ये बात जानने के लिए बेकरार है कि बीते 9 महीने में सुनीता विलियम्स ने क्या झेला और क्या नया अनुभव प्राप्त किया?

https://twitter.com/ANI/status/1902131007261962495?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1902131007261962495%7Ctwgr%5E6980e3e96a1df742f5d4144efdcb9afe7df13421%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-25050153572906106391.ampproject.net%2F2502032353000%2Fframe.html

आपको बता दे 5 जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल के जरिए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में भेजा गया था। विलमोर और विलियम्स ने 9 महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद आज धरती पर सफल लैंडिंग की। इस दौरान जब भारत की बेचटी सुनीता का धरती पर आने के बाद पहला वीडियो सामने आया तो वे मुस्कुराती नजर आईं।

सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी के बाद नासा ने स्पेसएक्स को धन्यवाद देते हुए कहा ये मिशन कई तरह की चुनौतियों से भरा था लेकिन अंततः ये पूरी तरह से सफल रहा। सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं। नासा ने इसके साथ ये भी बताया कि इस मिशन से मिले अनुभवों का उपयोग भविष्य में अंतरिक्ष यात्राओं को और सुरक्षित और प्रभावी बनाने में किया जाएगा।

Share this

Comments are closed.

You cannot copy content of this page

Javascript not detected. Javascript required for this site to function. Please enable it in your browser settings and refresh this page.

Exit mobile version