पिरान कलियर : (फरमान मलिक) नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर 03 में राजनीतिक माहौल गर्म है। निवर्तमान सभासद नाज़िम त्यागी के बाद अब एक नया चेहरा गुलज़ार चौधरी, पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं। युवा, ऊर्जावान और जोश से भरे गुलज़ार चौधरी ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है।

उन्होंने अपनी बिरादरी के बीच न केवल मजबूत पकड़ बनाई है, बल्कि अपने कम उम्र में भी जनता के दिलों में जगह बनाने का हुनर दिखाया है। गुलज़ार की एंट्री ने क्षेत्र की राजनीति में हलचल मचा दी है।

गुलज़ार चौधरी का नाम पहले से ही उनकी बिरादरी में सम्मान के साथ लिया जाता रहा है। उन्होंने सामाजिक कार्यों और जनता से सीधे जुड़ाव के जरिए अपनी पहचान बनाई है। वार्ड नंबर 03 में उनके समर्थन में जुटती भीड़ यह संकेत देती है कि उनका कद तेजी से बढ़ रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि जहां एक तरफ नाज़िम त्यागी का अनुभव जनता को लुभाता था, वहीं गुलज़ार की नई सोच और युवा जोश जनता को एक ताजा विकल्प दे रहा है। उनके समर्थक दावा कर रहे हैं कि गुलज़ार आने वाले समय में पूरे पिरान कलियर की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

हालांकि, गुलज़ार चौधरी के मैदान में उतरने से उनके विरोधियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। वार्ड नंबर 03 में जहां अन्य उम्मीदवार अपनी पुरानी रणनीतियों पर भरोसा कर रहे हैं, वहीं गुलज़ार ने सस्पेंस बनाए रखा है कि वे जनता के लिए क्या नया करेंगे। उनकी रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। क्या वे युवा जोश और नई सोच से चुनावी मैदान में बाजी मार पाएंगे? या फिर यह सस्पेंस चुनावी नतीजों तक बना रहेगा? यह देखना दिलचस्प होगा कि पिरान कलियर की राजनीति में यह नया सितारा कितना चमक पाता है।

Share this

Comments are closed.

You cannot copy content of this page

Javascript not detected. Javascript required for this site to function. Please enable it in your browser settings and refresh this page.

Exit mobile version