पिरान कलियर : पिरान कलियर पुलिस ने 7 महीने से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 07 मार्च 2024 से फरार चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन आरोपी का उस समय कुछ पता नहीं चला।

थाना पिरान कलियर पर, वादनी की तहरीर पर दिल्ली से प्राप्त जीरो FIR पर आये अभियोग को थाना कलियर पर दिनाक 07 मार्च 2024 को दुष्कर्म करने के संबंध में थाना पिरान कलियर पर मु0अ0स0 83 /24 अंतर्गत धारा 363.366.376/354बी/ 506आईपीसी व 3क/4 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराया बलात्कार जैसे जघन्य अपराध से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पिरान कलियर द्वारा अभियोग पंजीकृत के तुरंत टीम का गठन किया गया था।

टीम द्वारा मुकदमे में नामजद अभियुक्त अनवार 07 महीनों से फरार था तथा गाजियाबाद संजय नगर मधुबन बापूधाम से से अपने घर को विक्रय कर हापुड़ में किराए पर रह रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु सभी संभावित स्थानों तलाश की जा रही थी दिनांक 10.10.24 को मुखबिर व सर्विलांस की मदद से अभियुक्त को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
अनवार पुत्र शाहिद निवासी म0न0 313 सेक्टर 23 संजय नगर थाना मधुबन बापूधाम जनपद गाज़ियाबाद(मूल पता)

वर्तमान पता
किराये का मकान हापुड़

पुलिस टीम

1 महिला उपनिरीक्षक एकता ममगई
2 हेड कांस्टेबल अलियास अली
3.हे0का0 सोनू कुमार
थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार

Share this

Comments are closed.

You cannot copy content of this page

Javascript not detected. Javascript required for this site to function. Please enable it in your browser settings and refresh this page.

Exit mobile version